Ghansyam Sharma / Thu, Jun 8, 2023 / Post views : 152
जगदलपुर। पत्रिका लुक (विनय कुमार दत्ता)
दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर जगदलपुर आये भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव का भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने गाजेबाज के साथ जोशीला स्वागत किया। स्थानीय महाराणा प्रताप प्रतिमा चौराहे पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष श्री साव का फूलमालाओं, पटाखे, बैंडबाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा के तीस दिन के महा
जनसंपर्क अभियान में बस्तर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव एक घंटे कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा कर जगदलपुर से दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो गये। स्वागत अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, लच्छू राम कश्यप, राजाराम तोडे़म, गोदावरी साहू, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, बाबुल नाग, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, मनोहर तिवारी,संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, अभिषेक पिंटू साव एवं समस्त भाजपा सदस्य उपस्थित थे!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन