Ghansyam Sharma / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 238
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत बुधवार को कोंडागांव जनपद पंचायत में अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ।जिसमें दोनों पदों पर भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया। जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर अनीता कोर्राम और उपाध्यक्ष पद पर डोमेंद्र ठाकुर ने जीत हासिल किया।जीते हुए प्रत्याशियों को अजय उरांव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने प्रमाणपत्र प्रदान किया।जीत के बाद समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ रैली निकाल जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों के आधार पर जीत मिलना बताया। नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने कहा कि सत्य की जीत है। पूर्व में कांग्रेस जबरन अध्यक्ष उपाध्यक्ष बना दिये गए लेकिन इस बार जनता ने भाजपा पर विश्वास दिखाया ओर आज जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने सब को बधाई
देता हूं। पीठासीन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अनीता कोर्राम व ममता नेताम रहे। अनीता को 15 व ममता को 10 मत मिले। अनीता ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार और डोमेंद्र ठाकुर अभ्यर्थी रहे। टोमेंद्र ठाकुर को 15 और अनिल कुमार को 10 मत प्राप्त हुआ। अध्यक्षक पद पर निर्वाचित अनीता कोर्राम गोलावंड गांव की रहने वाली है।वर्ष 2009 में पहली बार गांव की सरपंच बनी थी।परिवार खेती किसानी से जुड़ा है।कक्षा दसवीं तक की पढ़ाई की है।भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत रही।उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित डोमेंद्र ठाकुर बम्हनी गांव के रहने वाले हैं।जो जनपद सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए है।उन्होंने कक्षा 12 वीं तक की पढ़ाई की है। खेती किसानी के साथ ही गांव में दर्जी के रूप में सिलाई का काम करते आ रहे ,भारतीय जनता पार्टी के बूथ लेवल कार्यकर्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन