Ghansyam Sharma / Fri, Mar 7, 2025 / Post views : 200
।
जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिला पंचायत में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा हुआ,भाजपा समर्थित रीता शोरी जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए वही निर्दलीय हीरा सिंह नेताम जिला पंचायत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिला पंचायत बनने के बाद से यह सीट कांग्रेस के कब्जे में रही, लेकिन अब भाजपा के कब्जे में हो गई। मतदान की शुरुआत के साथ ही जिला पंचायत कार्यालय परिसर में समर्थकों का भीड़ जुटी रही। जीत के साथ ही पार्टी समर्थकों ने फटाखे फोड़कर खुशियां मनाई।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रीता शोरी और चरनतीन नेताम ने नामांकन किया। रीता शोरी को 7 मत और चरनतीन को 5 मत मिले। चुनाव जीतकर रीता शोरी जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुई। वही जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जांच के दौरान तीन लोगों का आवेदन निरस्त हुआ, और दो अभ्यर्थि
रामचरण शोरी और हिरासिंह नेताम के बीच ही मुकाबला रहा।जिसमें हीरासिंह नेताम को 7 मत और रामचरण को 5 मत प्राप्त हुआ।हीरासिंह नेताम उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।जीते हुए प्रत्याशियों को पीठासीन अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ और दोपहर सवा 3 बजे तक चला। जिला पंचायत अध्यक्ष बनी रीता शोरी पहली बार राजनीति में कदम रखा और क्षेत्र
क्रमांक 10 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीती और जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई। खुद गृहिणी और पति शिक्षकिय पेसे में हैं।वही चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी से टिकट नहीं मिलने से जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 4 के लिए निर्दलीय चुनाव जीतकर जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हिरासिंह नेताम उपाध्यक्ष चुने गए है।केशकाल अंतर्गत ग्राम मांडोकी खरगाव के रहने वाले है।पहले तीन बार गांव का सरपंच भी रह चुके है।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन