Ghansyam Sharma / Sun, Dec 28, 2025 / Post views : 227
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बस स्टैंड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। भाजयुमो ने कांग्रेस पर सनातन धर्म और साधु-संतों के अपमान का आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने भगवान श्रीराम, रामसेतु और संतों का विरोध किया है। जिलाध्यक्ष नागेश देवांगन ने कहा कि पं. प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रवचनों से सनातन जागृत हुआ है, जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पा रही। पुतला दहन के दौरान भाजपा व भाजयुमो के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन