Ghansyam Sharma / Sat, Mar 22, 2025 / Post views : 177
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
शनिवार शाम को नगर में आंधी के साथ तेज बारिश होने से एसडीओपी कार्यालय में विशाल पेड़ गिरने से ऑफिस की छत टूटी, बारिश का पानी ऑफिस में घुस गया। ऑफिस के सामने मोटरसाइकिल चपेट में आई, गनीमत रही किसी तरह की




जनहानि नहीं हुई। भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। नगर में कई जगह पेड़ व बिजली केबल, पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। हाई मास्क लाइट बंद होने से राष्टीय राजमार्ग सहित नगर के कुछ मोहल्ले में अंधेरा छाया हुआ है। नगर के निचली बस्तियों सड़कों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही हैं।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन