Ghansyam Sharma / Thu, Oct 30, 2025 / Post views : 181
कोण्डागांव । पत्रिका लुक ( पत्रिका लुक )
जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत ग्राम पंचायत खालेमूरवेंड स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय रजत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में स्कूल के छात्र–छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति आधारित कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक टेकाम द्वारा विकासखंड के 10 ग्राम पंचायतों—पलोरा, रावबेड़ा, कोहकामेटा, बेड़मा, होनहेड, हिचका, चारभाठा, कर्रारमेटा, नयनार एवं तेंदूभाठा—को पानी टैंकर प्रदान किए गए। इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच भी उपस्थित रहे।
साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं को पोषण टोकरी तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा हितग्राहियों को सब्जियों के बीज का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदनी पोटाई, जनपद पंचायत केशकाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं केशकाल तहसीलदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन