Ghansyam Sharma / Mon, Feb 2, 2026 / Post views : 226
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव सिटी कोटवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगदेवा में सोमवार सुबह खेत में स्थित एक पेड़ पर अज्ञात महिला की फांसी पर लटकी लाश संदिग्ध अवस्था में पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। मृत महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन