Ghansyam Sharma / Sun, Mar 29, 2026 / Post views : 353
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीआटगांव के पास नेशनल हाईवे-30 पर एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुलेरो में कुल 7 लोग सवार थे। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन