Ghansyam Sharma / Sat, May 11, 2024 / Post views : 191
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय कोंडागांव स्थित सामाजिक भवन में भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया, समाज प्रमुखों की उपस्थिति में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इस दौरान भगवान परशुराम की जीवंत झांकी निकाली गई, झांकी के आगे - पीछे चल रहे लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए
हुए दिखे। झांकी नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी, इस दौरान भगवान परशुराम की जय कारें लगते रहे। ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश मिश्रा ने बताया परंपरा अनुसार जयंती को हर्सोल्लास पूर्वक मना रहे, ब्राह्मण समाज सदैव से सकल समाज का पथ प्रदर्शक रहा है। समाज को आगे भी इसी भूमिका का निर्वहन करना है।आज जिले के सभी ब्लॉकों से समाज के लोग शामिल हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन