Ghansyam Sharma / Wed, Feb 14, 2024 / Post views : 153
विधानसभा में जिन पोलिंग केंद्रों कब वोट उन लोकसभा चुनाव मे लिड लाने की बनी रणनीति
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बस्तर लोकसभा के सहसंयोजक संजय पांडे व भाजपा जिला सहप्रभारी बृजमोहन देवांगन ने जिला मुख्यालय में स्थित अटल सदन में भाजपा कोर कमेटी सदस्यों की बैठक आयोजित कर सदस्यों को चुनाव में काम आने वाले टिप्स से अवगत कराया । बैठक के दौरान विधानसभा सभा प्रभारी ने कोर कमेटी के सभी सदस्यों को केन्द्र सरकार की 175 योजनाओं के बारे में अवगत कराया और कहा कि इस बार कोण्डागांव विधान सभा चुनाव में आजादी के बाद से जिन पोलिंग केन्द्रों में भाजपा को लीड नहीं मिला था उन पोलिंग केंद्रों में इस बार के विधानसभा चुनाव मे लिड मिला है जिसके कारण विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतो से विजय प्राप्त हुआ है। विधानसभा चुनाव की तरह आप सभी को लोक सभा चुनाव में भी क्षमता के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिऐ कार्य करना है ,आप लोंगो की मेहनत से भारत एक दिन शसक्त व समबृद्ध शाली राष्ट्र अवश्य बनेगा।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिपेश अरोरा ने भी कोर कमेटी के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा कर खाका तैयार कर नियमित रूप से केंद्र व राज्य सरकार के योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने के लिए कार्य करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बालकुंवर प्रधान ,प्रेम सिंह नाग,चंदन साहू ,अंकुश जैन,जितेन्द्र सुराना, मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर,संतोष पात्रे, मंगतू नेताम ,मीनू कोर्राम सहित सभी कोर कमेटी प्रभारी ,सहप्रभारी व सदस्य उपस्थित रहे।
सोत्रbjpmedia
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन