Ghansyam Sharma / Tue, Oct 28, 2025 / Post views : 208
चारपहिया और भारी वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रतिबंधित
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यादव)
फरसगांव से पासंगी मार्ग पर नए पुल निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। निर्माण कार्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर चारपहिया एवं भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा हेतु वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। पासंगी एवं रांधना की ओर जाने वाले चालकों को चिचाड़ी या बोरगांव मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
एसडीएम फरसगांव शअश्वन पुसाम ने बताया कि—
निर्माण अवधि में आमजन की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। अतः सभी वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।”
निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत पूर्ववत सुचारू यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन