Ghansyam Sharma / Sun, Sep 13, 2026 / Post views : 285
केशकाल। पत्रिका लुक। नरेन्द्र सेठिया)
केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बांसकोट में गणेश उत्सव समिति के द्वारा प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के आगमन से होगी। श्री गणेश जी की आगमन के दौरान अघोरी झांकी का भव्य आयोजन किया जाएगा। झांकी में अघोरी साधना, भगवान शिव की आराधना और धार्मिक स्वरूपों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
झांकी देखने के लिए बांसकोट सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह है।
समिति अध्यक्ष शौरभ शार्दूल सहित अन्य पदाधिकारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी का आगमन धूमधाम से किया जाएगा। गणेश उत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम पूज्य श्री गणेश जी के आशीर्वाद से ही आयोजन से जुड़े सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो रहे हैं। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन