Ghansyam Sharma / Sun, Oct 12, 2025 / Post views : 176
जगदलपुर। पत्रिका लुक
रविवार रात नेशनल हाईवे-30 के जगदलपुर के बोरपदर चौक के पास अज्ञात व्यक्तियों ने बस्तर ट्रेवल्स की हैदराबाद जा रही बस के चालक से गाली-गलौज और मारपीट की। जानकारी अनुसार बस को ओवरटेक कर अपनी वाहन को बस के आगे बस रोककर चालक पर हमला किया गया, जिससे उसे सिर में चोट आई।
बस चालक और परिचालक ने तुरंत जगदलपुर पहुंचकर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 296, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही इस मारपीट का वीडियो किसी यात्री द्वारा बनाया गया और यह सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन