Ghansyam Sharma / Wed, Apr 22, 2026 / Post views : 62
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
विकासखण्ड केशकाल अंतर्गत एनसीएईआर सर्वेक्षण के आधार पर व्यक्तिमूलक योजनाओं का संतृप्तिकरण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को तेज करने और ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम संचालित है। गोंडी भाषा में “बस्तर मुन्ने” का अर्थ “अग्रणी बस्तर” है।
अभियान के तहत संतृप्तता शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य सर्वेक्षण में चिन्हित 31 जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित परिवारों को शत-प्रतिशत लाभ दिलाना है। इसके लिए ग्राम पंचायत, क्लस्टर और विकासखण्ड स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे।
केशकाल विकासखण्ड में 21 से 28 अप्रैल 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे कार्य जारी है। विभिन्न विभाग संभावित हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें त्वरित लाभ से जोड़ने की प्रक्रिया में जुटे हैं, ताकि पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ शीघ्र पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन