Ghansyam Sharma / Tue, May 26, 2026 / Post views : 8
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नेशनल हाईवे-30 पर बनियागांव पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कार सवार युवक नारायणपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बनियागांव पेट्रोल पंप के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
ग्रामीणों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कोण्डागांव पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन