Ghansyam Sharma / Wed, Apr 15, 2026 / Post views : 160
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा ग्राम पंचायत पल्ली में अंबेडकर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के माध्यम से सभी वर्गों को समान अधिकार और सम्मान दिलाया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर समरसता भोज का आयोजन किया, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष धनजू मरकाम, जिला सदस्य नंदलाल राठौर, जिला संयोजक दिलीप दीवान सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन