Sun, 18 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: रक्षाबंधन का उत्सव: राणापाल में जवानों के साथ महिलाओं ने राखी के धागों में पिरोया भाईचारे का संदेश....

Ghansyam Sharma / Mon, Aug 19, 2024 / Post views : 159

Share:

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक रक्षाबंधन के भव्य आयोजन में हुए शामिल

कोण्डागांव l
जिले के मर्दापाल के ग्राम राणापाल में 41वीं आईटीबीपी बटालियन के कैंप में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। माओवादी प्रभावित इस क्षेत्र में तैनात जवानों के लिए यह पर्व खास था, क्योंकि यहां की महिलाओं ने उन्हें राखी बांधकर अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया। इस आयोजन में रक्षाबंधन का उत्सव न केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक बना, बल्कि जवानों के लिए अपनेपन का संदेश भी लेकर आया।

महतारी वंदन योजना की महिलाओं का योगदान
कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाओं ने अपनी भागीदारी दर्ज की। ये महिलाएं जो इस योजना के अंतर्गत हर महीने एक हजार रुपये की सहायता प्राप्त करती हैं, ने जवानों को राखी बांधकर उनका मान बढ़ाया।

भावुक रुखमणि नाग: वीर जवानों को माना भाई

बड़ेकुरूसनार गांव की निवासी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुखमणि नाग के लिए यह अवसर विशेष था। जवानों को राखी बांधते समय उनकी आँखें नम हो गईं। उन्होंने कहा, “मेरे पास कोई सगा भाई नहीं है, लेकिन इन वीर जवानों को राखी बांधकर मुझे महसूस हुआ कि अब मेरे पास कई भाई हैं। ये जवान जो हमारी सुरक्षा के लिए अपने परिवार से दूर रहते हैं, मेरे लिए अब भाई के समान हैं।” रुखमणि ने यह भी कहा कि अब वह हर साल इन जवानों को राखी बांधेंगी, क्योंकि वे उनके अपने हैं।

रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता

कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने भी इस आयोजन में भाग लिया। वहां की महिलाओं ने उन्हें भी राखी बांधी, जिससे भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और प्रेम की भावना झलकी। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा, “रक्षाबंधन का पर्व हमें रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। हमारे जवान दिन-रात निष्ठा के साथ क्षेत्र की सुरक्षा में लगे हुए हैं। उनका समर्पण और साहस अनुकरणीय है।”
पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने कहा कि हमारे जवान जिले की सुरक्षा में पूरी निष्ठा से लगे हुए हैं। वे अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर हैं, और हम उन्हें उनके परिवार से तो नहीं मिला सकते, लेकिन आज मुझे खुशी हो रही है कि राणापाल की दीदियों ने हमारे जवानों को राखी बांधकर उन्हें अपने प्यार और स्नेह का अहसास कराया। इसके लिए हम उनके आभारी हैं।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार प्रकट किया। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री उनके लिए भाई समान हैं, जो उनकी हर जरूरत का ख्याल रखते हैं। योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनके जीवन को सशक्त और स्वतंत्र बनाया है।

इंदु बघेल ने भावुक होकर कहा, “हमारे विष्णु भैया हमें महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने पैसा देते हैं, जिससे मुझे अपने पति से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। विष्णु भैया हमें बहुत प्यार करते हैं और हमारी हर तकलीफ में हमारा साथ देते हैं।”

जवानों को मिला स्नेह और सम्मान
रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर राणापाल की महिलाओं ने आईटीबीपी के जवानों को राखी बांधकर अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया। इस आयोजन से जवानों को घर से दूर होने का एहसास कम हुआ और उन्होंने अपनेपन और परिवार के स्नेह को महसूस किया। इस आयोजन ने साबित कर दिया कि देश के वीर जवानों की कुर्बानी और समर्पण को लोग दिल से सराहते हैं।

अधिकारियों और जवानों का धन्यवाद और सम्मान

इस विशेष कार्यक्रम में डीएसपी सतीश भार्गव, मर्दापाल टीआई रविशंकर ध्रुव, असिस्टेंट कमांडर अनमोल श्रीवास, इंस्पेक्टर मुनेन्द्र देव, इंस्पेक्टर कुलदीप चंद और गांव की महिलाएं भी उपस्थित थीं। सभी ने इस आयोजन की सफलता के लिए एक-दूसरे का धन्यवाद किया और जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Sotra-prokgn

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement