Ghansyam Sharma / Sun, May 21, 2023 / Post views : 161
पूर्व सीएमओ सिदार के समय हुवे गोबर खरीदी की घोटालों की अब तक नहीं हूई जॉच
कोण्डागांव। पत्रिका लुक।
चलबो गोठान खोलबो पोल कार्यक्रम के तहत् 21 मई रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोण्डागांव जामपदर स्थित गोठान पहुंच अवस्था को देखकर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा ने बताया कि गोठान में खाद के नाम पर मात्र मिट्टी बांटा जा रहा है एवम पूरे गोठनो में मात्र तीन चार गाय ही दिखाई दे रहे है। जबकि गोठान के बाहर देखा जाए तो गोठान में जितने मवैशी है उससे कई ज्यादा मवैशी गोठान के बाहर दिख रहे है, गोठान के नाम पर मात्र भ्रष्टाचार हो रहा है चलबो गोठान खोलबो पोल यह कार्यक्रम पूरे जिले के 10 मंडलों के सभी गोठानो में कार्यक्रम किया जा रहा है यह कार्यक्रम 20 मई से शुरू हो चुका है जो 25 मई तक चलेगा। नगरपालिका उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी ने कहा लॉकडाउन के समय जब गोठानो में गोबर खरीदी बंद था तब पूर्व नगरपालिका अधिकारी सूरज सिदार के संरक्षण में एक हितग्राही के नाम से 10 लाख 89 हजार का भुगतान किया गया जबकि ये दो गाय के गोबर का भुगतान था । खाद के नाम पर मात्र मिट्टी बांटा जा रहा है तथा खाद के बोरे में ना किसी प्रकार का वजन की संख्या लिखा गया है यहां की सरकार पूर्ण रूप से गोठान के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है । इस आंदोलन में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, जसकेतू उसेंडी, लक्ष्मी ध्रुव,जितेंद्र सुराना,जैनेंद्र ठाकुर,कुलवंत चहल, पोल्टू चौधरी,ललित देवांगन,बंटी नाग,रौनक पटेल,भरत चक्रधारी,संतोष नाग, सोनामणी पोयाम,नानू सेन, अविनाश सोरी, सखाराम कोर्राम एवम अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन