Ghansyam Sharma / Thu, Jun 4, 2026 / Post views : 51
रायपुर। पत्रिका लुक
कृषि विकास मंत्री राम विचार नेताम की अध्यक्षता में अटल नगर नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में बासमती धान की खेती के विस्तार को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, कृषि संचालक राहुल देव, अनुसंधान संचालक डॉ. संजय त्रिपाठी, बीज निगम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक तथा इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बासमती धान की खेती को बढ़ावा देगी। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता और तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने बताया कि प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बासमती धान की खेती को बढ़ावा देने पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि बासमती और अन्य सुगंधित चावलों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में विशेष मांग है तथा किसानों को इसके बेहतर दाम मिल सकते हैं। इसके लिए प्रदेश के उन क्षेत्रों की पहचान की जाएगी, जहां की जलवायु और तापमान बासमती उत्पादन के लिए अनुकूल हैं।
बैठक में इंडियन राइस एक्सपोर्टर्स फेडरेशन ने किसानों के लिए बायबैक व्यवस्था, विपणन सहयोग तथा सुगंधित चावल के निर्यात को बढ़ावा देने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उत्पादन से लेकर विपणन और निर्यात तक समन्वित व्यवस्था विकसित करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन