Fri, 23 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ

Ghansyam Sharma / Mon, May 1, 2023 / Post views : 177

Share:

मुख्यमंत्री ने योजना के हितग्राहियों को राशि अंतरित की

हितग्राहियों को 25 सौ रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा

जगदलपुर । पत्रिका लुक ( विनय दत्ता )

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2023 से बेरोजगारी भत्ता योजना लागू हो गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हर माह 2500 रूपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में ट्रान्सफर किया जाएगा। साथ ही पंजीयन कराने वाले बेरोजगारों को कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जो उनको रोजगार प्रदान करने में सहायक होगा। आज राज्य भर के 67 हजार हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित कर दी गई है। 7 लाख 47 हजार 500 रुपये सीधे खाते में अंतरित सुकमा जिले में भी पात्र 299 हितग्राहियों का बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत स्वीकृत हुआ है। इन्हें बेरोजगारी भत्ता के रूप में 7 लाख 47 हजार 500 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण हुआ है।

बेरोजगारी भत्ता 2500 रूपए प्रतिमाह मिलने से युवाओं में दिखा उत्साह
प्रतियोगी परीक्षा फार्म भरने एवं पुस्तक खरीदने में करेंगे बेरोजगारी भत्ता का उपयोग, युवाओं में खुशी की लहर है। आज प्रदेशभर में बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश मिलने से जिले के बेरोजगार युवाओं में काफी उत्साह का माहौल है। युवाओं को पुस्तक खरीदने एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से सहायता मिली है। गादीरास निवासी कविता बहुत ही खुश है। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी भत्ता मिलने पर उसका उपयोग काॅलेज की पढ़ाई करने में करेंगी। घर में सीमित आय होने के कारण 12वीं के बाद आगे पढ़ाई न करने का विचार था। लेकिन अब बेरोजगारी भत्ता मिलने से मुझे पढ़ाई करने में सहायता मिलेगी। जिससे मैं निश्चिंत होकर अपने आगे की पढ़ाई कर पाऊंगी। ग्राम पेंटा से माड़वी रीना ने बताया कि यह सरकार की बहुत अच्छी योजना है। इन पैसों से मैं प्रतियोगी परीक्षा की फीस भर सकूंगी। अभी तक बहुत सारे फॉर्म पैसों के अभाव में नही भर पाती थी, परंतु इस योजना से अब मेरे खाते में हर माह 2500 रूपए आने से प्रतियोगी परीक्षा फार्म का पैसा ऑनलाईन भर पाउंगी। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं कड़ी मेहनत से प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकूं। किसी कारणवश यदि सफल नही हो पाई तो इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को दी जा रही कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य में रोजगार करने में सहायक सिद्ध होगी।। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 24 मार्च को बजट पारित हुआ और 1 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया। आज सभी से चर्चा भी की। सबने कहा कि आगे की पढ़ाई में इससे मदद मिलेगी। आप लोग अपने सपनों को पूरा करेंगे। आप लोग बहुत स्वाभिमानी है। छोटी छोटी राशि आप स्वयं खर्च कर अपनी तैयारी कर पाएं तो आपको राहत मिलेगी। यह शासन की ओर से आपको छोटा सा सहयोग है। आपको इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करना है। डीबीटी से आपको राशि जाएगी। इस अवसर पर वीसी के माध्यम से कलेक्टर श्री हरिस.एस, जिला पंचायत सीईओ श्री डीएन कश्यप एवं रोजगार अधिकारी श्री एसके भारवे सहित हितग्राहीगण जुड़े थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement