Ghansyam Sharma / Mon, Oct 17, 2022 / Post views : 145
कोंडागांव । पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय से जिले के मर्दापाल एवं धनोरा नवीन तहसील कार्यालयों का वर्चुअल शुभारम्भ किया। इन कार्यक्रम में अन्य मंत्रीव अधिकारी वर्चुअल कार्यक्रम में उपस्थित थे। कलेक्टर सोनी ने नवीन तहसील के लिए क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए मर्दापाल तहसील का अच्छा लाभ लेने का आग्रह किया। आपको बतादे है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान धनोरा एवं मर्दापाल दौरे में ग्रामीणों की मांग पर इन तहसीलों की घोषणा की गई थी। जिसपर छत्तीसगढ़ राजपत्र में मंत्रालय राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कोंडागांव जिले के धनोरा एवं मर्दापाल तहसीलों के निर्माण एवं उनकी सीमाओं के निर्धारण हेतु अधिसूचना जारी कर दी गयी थी। जिसके अनुसार कोंडागांव तहसील से अलग होकर बने नवीन मर्दापाल तहसील में कुल 19 पटवारी हल्के में 78 ग्रामों तथा केशकाल एवं फरसगांव से बने नवीन धनोरा तहसील में 15 पटवारी हल्के एवं 56 ग्रामों को शामिल किया गया है। जिले के धनोरा और मर्दापाल में नवीन तहसील शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन