Ghansyam Sharma / Fri, May 27, 2022 / Post views : 153
स्थानीय व्यंजनों का चखा स्वाद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजागांव में किसान श्री मंगलराम मंडावी के घर भोजन किया। मंडावी एवं परिवारजनों ने स्थानीय फूलों से बना गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।परिवार के सदस्यों ने साल के पत्ते से बने पत्तल और दोने में भोजन परोसा। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने मुनगा भाजी, कोयलारी भाजी, उड़द दाल, मड़िया पेज (मक्का डला हुआ), गेहूं के आटे से बनी रोटी ,सलाद(मूली+ गाजर) ,आम की पिसी चटनी, टमाटर की चटनी का स्वाद चखा।।

मुख्यमंत्री ने मंगलराम मंडावी एवं उनकी पत्नी श्रीमती सुमित्रा मंडावी के साथ बैठ भोजन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने स्वादिष्ट व्यंजन के लिए श्री मंगल राम मंडावी एवं उनके परिजनों को उपहार भेंट कर धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा,बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन