Ghansyam Sharma / Thu, Apr 16, 2026 / Post views : 53
रायपुर । पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में ऑनलाइन स्व-गणना कर जनगणना 2027 अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर नागरिकों को इस राष्ट्रीय कार्य में भागीदारी का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान संचालित हो रहा है और छत्तीसगढ़ में भी 16 अप्रैल से ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नागरिक 30 अप्रैल 2026 तक पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना को डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल हो गई है।
उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि भविष्य की योजनाओं का आधार है। 1 मई से 30 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान, सुविधाएं और अन्य जानकारियां एकत्र करेंगे।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से सही और पूर्ण जानकारी देने की अपील की तथा भरोसा दिलाया कि सभी सूचनाएं गोपनीय रहेंगी। उन्होंने “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के लक्ष्य में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन