Ghansyam Sharma / Sun, Jan 14, 2024 / Post views : 149
रायपुर। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन, छत्तीसगढ़ के वार्षिक कैलेंडर 2024 का विमोचन किया। उन्होंने कुनबी समाज के प्रतिनिधियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी एवं समाज के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत मुनेश्वर, प्रदेश सचिव अमित डोये, प्रदेश महिला अध्यक्ष सारिका गेडेकर, प्रदेश महासचिव पंकज ब्राम्हणकर, हेमलता शिवणकर, नैना गाढवे, लताताई झलके, निकेश तितरमारे प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।
सोत्रcgpro
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन