Ghansyam Sharma / Wed, Dec 10, 2025 / Post views : 166
10 से अधिक गांवों को मिली सुलभ परिवहन सुविधा
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( सरला यादव)
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के द्वितीय चरण के तहत कोंडागांव जिला मुख्यालय से माकड़ी विकासखंड के ग्राम छतोड़ी तक बस सेवा का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली प्रदेश के 180 गांवों के लिए बस सेवाओं का लोकार्पण किया। जिला कार्यालय परिसर से कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत CEO अविनाश भोई, जनप्रतिनिधियों तथा ग्राम छतोड़ी के सरपंच की उपस्थिति में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अतुल असैया ने बताया कि यह सेवा 64 किमी दूर छतोड़ी तक संचालित होगी, जिससे करमारी, नेवरा, क्षमतापुर, बड़े सोहगां, बेड़ा गांव, हिरला भाठ, बीजापुर, अमरावती और मालेगांव सहित अनेक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। बस सेवा शुरू होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए ग्रामीणों का आवागमन अब अधिक सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन