Ghansyam Sharma / Tue, May 6, 2025 / Post views : 173
रायपुर। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर-चांपा जिले के आकांक्षा आवासीय विद्यालय का दौरा कर जेईई और पीएससी की कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारियों की जानकारी ली और उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि एक सफल जीवन की नींव है। उन्होंने आकांक्षा विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही कोचिंग सुविधाओं की सराहना करते हुए छात्रों को सलाह दी कि वे इन संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाएं।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली में यूपीएससी कोचिंग के लिए
छात्रावास में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है और प्रत्येक जिले में नालंदा परिसर बनाने की पहल की गई है ताकि पढ़ाई का बेहतर माहौल मिल सके। मुख्यमंत्री ने आकांक्षा विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ भोजन भी किया और उन्हें आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के तहत वे जमीनी स्तर पर योजनाओं की स्थिति जानने पहुंचे हैं और आमजन से संवाद राज्य के विकास को नई दिशा देगा।
गौरतलब है कि आकांक्षा कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2018 में सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, पीएससी, व्यापम, रेलवे, एसएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग देने के उद्देश्य से की गई थी। अब तक इस विद्यालय से 90 से अधिक विद्यार्थी जेईई और नीट परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को किताबें, नोट्स और अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री भी नि:शुल्क दी जाती है।
सोत्रdprcg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन