Ghansyam Sharma / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 175
रायपुर । पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की कलाकृति भेंट की। यह कलाकृति प्रदेश की आस्था, परंपरा और सृजनशीलता का प्रतीक मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ वह पावन धरा है, जहां भगवान श्रीराम का ननिहाल स्थित है और यह भूमि उनसे गहराई से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि यह कलाकृति जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उत्कृष्ट शिल्पकौशल को दर्शाती है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। राज्य सरकार की ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत प्रदेश के हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित होकर राज्य सरकार सेवा, संस्कार और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ रही है तथा विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन