Ghansyam Sharma / Mon, Mar 30, 2026 / Post views : 157
रायपुर। पत्रिका लुक
विष्णुदेव साय ने आज चंदखुरी में कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कायस्थ समाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि चंदखुरी में इस भवन का शुभारंभ पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज सदैव प्रबुद्ध और जागरूक रहा है, जिसने देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। शासन-प्रशासन से लेकर सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में इस समाज की सक्रिय भूमिका प्रेरणादायी रही है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के विजन डॉक्यूमेंट में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है और इसमें कायस्थ समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यह आयोजन इस बात का प्रतीक है कि संगठित समाज बड़े लक्ष्य भी आसानी से हासिल कर सकता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ती कनेक्टिविटी का उल्लेख करते हुए कहा कि अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की गई है। बजट में सीजी वायु योजना के तहत सभी हवाई अड्डों के विकास और कार्गो सेवा प्रारंभ करने का प्रावधान किया गया है, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।
संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह भवन सर्व समाज के उपयोग के लिए बनाया गया है, जहां सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
पूर्णेंदु सक्सेना ने इसे सामूहिक सहयोग का परिणाम बताया। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन