Ghansyam Sharma / Wed, Feb 28, 2024 / Post views : 158
रायपुर। पत्रिका लुक
टाप नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती के लोगों ने जिनकी आवाज अब तक नक्सली बंदूकों के साये में चुप करा दी जाती थी, उन्होंने पहली बार विधानसभा में जनता की आवाज को जनता के प्रतिनिधियों के माध्यम से लोकतंत्र के मंदिर में गूंजते सुना। सुकमा जिले के पुवर्ती के साथ ही टेकलगुडेम और सिलेगर के ग्रामीणों ने विधानसभा में देखा कि किस तरह लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष मुद्दों पर सहमति-असमहति के बावजूद चर्चा कर अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचते हैं और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से देर तक अपने गांव के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल आतंकवाद की वजह से बरसों आपके इलाकों में विकास प्रभावित रहा। बस्तर के विकास के बगैर और आप लोगों तक विकास पहुंचाये बगैर छत्तीसगढ़ का विकास संभव नहीं। हमने इसके लिए नियद नेल्लानार योजना आरंभ की है। न केवल हम आप लोगों को सुरक्षा प्रदान करने वहां नये कैंप लगा रहे हैं अपितु कैंप के 5 किमी के दायरे में इस योजना के अंतर्गत 25 तरह की मूलभूत सुविधाएं 32 तरह की
व्यक्तिमूलक योजनाओं के माध्यम से दे रहे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी इस अवसर पर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नियद नेल्लनार योजना के माध्यम से आपके गांव में तेजी से विकास करने हम कृतसंकल्पित हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में हम आपके लिए सारी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री साय के साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं अन्य विधायकों की मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ समूह तस्वीर भी ली गई। ग्रा। ग्रामीणों में कई मांग अस्पताल और स्कूल की मांग रखी- दोनों ही गांवों के निवासियों ने मुख्यमंत्री से स्कूल और अस्पताल की माँग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियद नेल्लानार के माध्यम से हम इन्हीं कार्यों के लिए आगे बढ़ेंगे। इन गांवों की नई पीढ़ी विकास का उजाला देखेगी। हम सब मिलकर नियद नेल्लनार के माध्यम से अच्छा गांव तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहां आप फोन कर बता सकते हैं समस्या- मुख्यमंत्री ने इन ग्रामीणों को कहा कि हम आपकी सभी समस्याओं का हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं स्वयं और मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी इस दिशा में कार्य करेंगे। इस उद्देश्य से एक फोन नंबर की व्यवस्था भी की जाएगी जो केवल आप लोगों के फीडबैक के लिए होगा। आप इससे सीधे संवाद कर सकेंगे। मैं आपके सुखदुख में हमेशा साझा करूंगा। राजिम कुंभ का दर्शन करेंगे ग्रामीण, कृषि महाविद्यालय में उन्नत खेती देखेंगे- ग्रामीण दो दिनों के राजधानी प्रवास पर हैं। आज वे पुरखौती मुक्तांगन, छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र, विमानतल, डीकेएस हास्पिटल, अंबुजा माल के साथ ही रायपुर शहर का भ्रमण करेंगे। कल ग्रामीण राजिम कुंभ का दर्शन करेंगे।
sotracgpro
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन