Mon, 19 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: मोदी की गारंटी पूरी करने हर दिन कर रहे काम-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय..

Ghansyam Sharma / Tue, Jan 16, 2024 / Post views : 174

Share:

रायपुर। पत्रिका लुक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पमशाला कंवर धाम में आयोजित तीन दिवसीय महासम्मेलन और संक्रांति मेला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि हमारी सरकार बने हुए एक महीने हुए हैं और हम हर दिन मोदी जी की गारंटी पूरा करने संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। हमने 18 लाख से अधिक जरूरतमंदों के लिए आवास की स्वीकृति पहले ही कैबिनेट में दी। अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के दिन हमने 12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इब नदी पर एनीकट निर्माण की घोषणा की। साथ ही पमशाला में कंवर समाज के सामाजिक भवन के जीर्णोंद्धार के लिए 50 लाख रूपए की राशि की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सामाजिकजनों को संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि कल ही भगवान सूर्य का पर्व मकर संक्रांति मनाया गया। पूरे देश में यह पर्व अलग नाम और विधियों से मनाया जाता है। कंवर धाम में प्रतिवर्ष यह आयोजन होता रहा है। हर वर्ष तीन दिनों तक यहां उपस्थिति देता रहा हूं। इस बार पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है तो समापन पर ही आ सका हूं। लेकिन विश्वास है पिछले तीन दिनों में यहां बहुत से सामाजिक विमर्श हुए हैं। यहां सामूहिक विवाह भी हुआ है। सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की महती भूमिका है।। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गारंटी पर आप सभी ने भरोसा किया है। जो विश्वास पूरे प्रदेश के लोगों ने हम पर किया, उस पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री का पद एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। आप लोगों का साथ और सहयोग मिलेगा और इससे यह जिम्मेदारी बखूबी निभाऊँगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे। पीएससी 2021 में भ्रष्टाचार की जांच हमने सीबीआई को सौंपी है। किसानों के लिए की गई घोषणा पर अमल करते हुए 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना प्रारंभ की जा रही है उन्हें साल में 12 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की जायेगी।। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित करते हुए पीएम जनमन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम कर रहे हैं। जिससे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्य विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें। इस मौके पर विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, अखिल भारतीय कंवर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, पूर्व सांसद नंद कुमार साय, सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी एमएस पैंकरा एवं आरपी साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सोत्र-cgpro

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement