Ghansyam Sharma / Wed, Jan 17, 2024 / Post views : 158
बालोद। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद जिले के गुण्डरदेही के वार्ड नंबर 5 में स्थित चंडी मंदिर तथा राम जानकी मंदिर पहुंचकर माता चंडी, प्रभु श्रीराम एवं माता सीता की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री साय के मंदिर परिसर पहुंचने पर उनका पारंपरिक रूप से गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने परिसर में स्थापित गुण्डरदेही के पूर्व जमीदार स्वर्गीय ठाकुर निहाल सिंह के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद मोहन मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सोत्र-cg pro
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन