Tue, 25 Aug 2026
Breaking News
लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर |

डीजल पर एक्साइज खत्म, पेट्रोल ₹10 सस्ता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले—जनता को बड़ी राहत, हर वर्ग को मिलेगा सीधा फायदा

Ghansyam Sharma / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 278

Share:

रायपुर। पत्रिका लुक ( भावेश जैन)

केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की कटौती के बड़े फैसले का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों को राहत देने वाला ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णय बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला बोझ कम होगा। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों और श्रमिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि डीजल कृषि कार्यों और परिवहन का मुख्य साधन है। डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त होने से खेती-किसानी की लागत घटेगी, जिससे उत्पादन लागत कम होने के साथ-साथ किसानों की आय पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल की कीमत में ₹10 प्रति लीटर की कमी से मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे दैनिक आवागमन सस्ता होगा और परिवहन लागत कम होने से बाजार में वस्तुओं के दाम पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न डालना एक सराहनीय और संवेदनशील पहल है। उन्होंने इसे देश की अर्थव्यवस्था को संतुलित रखने वाला निर्णय भी बताया।

मुख्यमंत्री ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार गरीब, किसान और आमजन को ध्यान में रखकर नीतियां बना रही है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और देशहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस निर्णय से न केवल आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि देश की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी और विकास की रफ्तार और तेज होगी।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement