Ghansyam Sharma / Thu, May 7, 2026 / Post views : 50
रायपुर। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गान के समान वैधानिक संरक्षण देने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे राष्ट्रभावना, सांस्कृतिक अस्मिता और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार राष्ट्रीय गौरव, सांस्कृतिक मूल्यों और देश की ऐतिहासिक पहचान को सशक्त करने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन का प्रस्ताव प्रत्येक भारतीय के आत्मसम्मान और राष्ट्रनिष्ठा से जुड़ा विषय है। ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। आजादी की लड़ाई के दौरान इस गीत ने देशवासियों में नई ऊर्जा, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का संचार किया था।
उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ आज भी हर भारतीय के मन में राष्ट्रप्रेम, सेवा और गौरव की भावना को जागृत करता है। इस ऐतिहासिक निर्णय से राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ तथा राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा बनाए रखने का आह्वान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन