Thu, 15 Oct 2026
Breaking News
बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | विधायक निधि के 12 लाख के काम पर चंदन कश्यप ने उठाए सवाल : पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने सड़क की तत्काल मरम्मत और नागरवाही पारा में निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की | 1.06 करोड़ की लागत से बने स्कूल भवन का लोकार्पण : चिलपुटी में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित | संत रविदास जयंती पर अब ऐच्छिक नहीं, सार्वजनिक अवकाश : छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की अधिसूचना, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और बैंकों में रहेगा लागू | JNU प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन : कोण्डागांव में कांग्रेस कार्यालय का घेराव, पुतला दहन कर JNU प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग | तकनीकी सहायक कर्मचारियों का हल्लाबोल,DNK मैदान में धरना : नियमितीकरण समेत कई मांगों को लेकर तकनीकी सहायक कर्मचारियों का धरना, शासन के खिलाफ खोला मोर्चा | पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल : पीवी ऐप गिरदावरी से मुक्ति, वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति की मांग पर पटवारी संघ की हड़ताल | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | विधायक निधि के 12 लाख के काम पर चंदन कश्यप ने उठाए सवाल : पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने सड़क की तत्काल मरम्मत और नागरवाही पारा में निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की | 1.06 करोड़ की लागत से बने स्कूल भवन का लोकार्पण : चिलपुटी में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित | संत रविदास जयंती पर अब ऐच्छिक नहीं, सार्वजनिक अवकाश : छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की अधिसूचना, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और बैंकों में रहेगा लागू | JNU प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन : कोण्डागांव में कांग्रेस कार्यालय का घेराव, पुतला दहन कर JNU प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग | तकनीकी सहायक कर्मचारियों का हल्लाबोल,DNK मैदान में धरना : नियमितीकरण समेत कई मांगों को लेकर तकनीकी सहायक कर्मचारियों का धरना, शासन के खिलाफ खोला मोर्चा | पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल : पीवी ऐप गिरदावरी से मुक्ति, वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति की मांग पर पटवारी संघ की हड़ताल | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | विधायक निधि के 12 लाख के काम पर चंदन कश्यप ने उठाए सवाल : पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने सड़क की तत्काल मरम्मत और नागरवाही पारा में निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की | 1.06 करोड़ की लागत से बने स्कूल भवन का लोकार्पण : चिलपुटी में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित | संत रविदास जयंती पर अब ऐच्छिक नहीं, सार्वजनिक अवकाश : छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की अधिसूचना, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और बैंकों में रहेगा लागू | JNU प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन : कोण्डागांव में कांग्रेस कार्यालय का घेराव, पुतला दहन कर JNU प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग | तकनीकी सहायक कर्मचारियों का हल्लाबोल,DNK मैदान में धरना : नियमितीकरण समेत कई मांगों को लेकर तकनीकी सहायक कर्मचारियों का धरना, शासन के खिलाफ खोला मोर्चा | पटवारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल : पीवी ऐप गिरदावरी से मुक्ति, वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति की मांग पर पटवारी संघ की हड़ताल |

: नहीं चलेगी 'पेशी पर पेशी': मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश

Ghansyam Sharma / Wed, Aug 20, 2025 / Post views : 167

Share:

रायपुर।पत्रिका लुक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  नया रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य के सभी जिलों में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

राज्य में बढ़ते लंबित राजस्व प्रकरणों पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाते हुए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स को स्पष्ट निर्देश दिए कि अब "पेशी पर पेशी" का दौर खत्म हो— सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही किया जाए।

मुख्यमंत्री साय ने जिलेवार समीक्षा करते हुए नामांतरण, अविवादित व विवादित बंटवारे, अभिलेख दुरूस्ती, त्रुटि सुधार, भू-अर्जन, सीमांकन, और डायवर्सन से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। 

हितग्राहियों को नहीं हो अनावश्यक परेशानी

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि बार-बार पेशी पर बुलाने से जनता को न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि उनका समय और श्रम भी व्यर्थ जाता है। इससे सरकारी सिस्टम के प्रति लोगों का भरोसा भी कम होता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पेशियों में कमी लाएं और प्रकरणों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

ई-कोर्ट में दर्ज हों सभी मामले

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों को ई-कोर्ट में दर्ज किया जाए, जिससे उनकी मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग आसान हो सके। साथ ही रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण और त्रुटि सुधार के मामलों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। तहसील स्तर पर पटवारियों के माध्यम से एक विशेष अभियान चलाकर रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्गों और अधोसंरचना परियोजनाओं में भू-अर्जन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों की परियोजनाओं पर खास जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों और भारतमाला परियोजना की तीव्र और निर्बाध गति के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया जरूरी है।उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि भू-अर्जन और मुआवजा वितरण के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें। 

बस्तर संभाग को सुरक्षा के साथ विकास कार्यों को तेज करने के निर्देश

बस्तर संभाग के नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में सड़क, रेल और मोबाइल टॉवर जैसी परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन और मुआवजा वितरण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए। 

सख्ती के साथ सुधार की पहल

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार अब राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। एक जिम्मेदार शासन प्रणाली का निर्माण तभी संभव है जब जनता के साथ न्याय समय पर हो। इसलिए प्रत्येक अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रकरणों का निपटारा देरी के बिना, न्यायसंगत ढंग से हो।

किसान पंजीयन व डिजिटल फसल सर्वे पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने किसान पंजीयन की प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि शीघ्र ही सभी पात्र किसानों का पंजीयन पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को डिजिटल फसल सर्वे को गंभीरता से लेने और समय पर पूर्ण करने को कहा।

रजत महोत्सव की जोरदार तैयारियां, 25 वर्षों की विकास यात्रा होगी प्रदर्शित

छत्तीसगढ़ के निर्माण की 25वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए 15 अगस्त से रजत महोत्सव की शुरुआत हुई है, जो 25 सप्ताह तक चलेगी। मुख्यमंत्री साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आयोजन कर रजत महोत्सव को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं। कार्यक्रमों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाए और प्रचार-प्रसार को गति दी जाए। 

सेवा पखवाड़ा से जुड़ेगा रजत महोत्सव

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक राज्य में ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा जो  छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का हिस्सा होगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य कैंप, राजस्व कैम्प जैसे जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस अवसर को राज्य के हर नागरिक से जोड़कर जनसंपर्क को और मजबूत किया जाए।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement