Sat, 17 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले को दी करोड़ो रूपये के विकास कार्यों की सौगात

Ghansyam Sharma / Tue, Jan 14, 2025 / Post views : 176

Share:

नये सरलीकृत मापदंडों के आधार पर नवीन आवास प्रदाय किए जाएंगे: मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने किया नगर के मुख्य मार्ग में रोड शो

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का किया अवलोकन

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर प्रवास के दौरान आज कोंडागांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले को कुल 02 अरब 88 करोड़ 18 लाख 37 हजार रूपए के कुल 168 विकास कार्यों की सौगात दी, जिनमें 02 अरब 08 करोड़ 26 लाख 46 हजार के 130 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 79 करोड़ 91 लाख रूपए के 38 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने विकास नगर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के लिए 03 लाख 88 हजार नवीन आवास स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत आवास स्वीकृति हेतु निर्धारित नवीन मापदण्डों को और अधिक सरलीकृत किया गया है, जिसका लाभ प्रदेश के अधिकांश हितग्राहियों को मिलेगा।
कार्यक्रम में मौजूद जिलावासियों को छेरछेरा पर्व एवं शाकम्भरी जयंती की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पिछले एक साल में ‘मोदी की गारंटी’ को पूर्ण करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवास प्लस-2024 अंतर्गत सर्वे का कार्य शुरू हो गया है, जिसमें छूटे हुए व्यक्ति उक्त सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसानों का धान खरीदा जा रहा है, जिसकी अंतर राशि उनके खातों में एकमुश्त हस्तांतरित की जाएगी। इसी तरह महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। प्रदेश के साढ़े 12 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रूपए प्रति मानक बोरा दर से भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ से माओवाद के उन्मूलन का संकल्प लिया है, जिसका अनुसरण करते हुए सरकार दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। बस्तर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में नये फोर्स कैम्प स्थापित किए गए हैं। इन इलाकों में निवासरत ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ने के लिए नियद नेल्लानार योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत इन क्षेत्रों में सतत् विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना एवं पीएम जनमन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे निश्चित तौर पर आदिवासी विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। इन इलाकों के बंद स्कूलों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक प्रदेश के 20 हजार श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा कराई गई है। इसके पहले, मुख्यमंत्री के समक्ष जिला प्रशासन कोंडागांव और आईआईटी भिलाई के मध्य ‘स्टडी, रिसर्च एंड इम्प्रूवमेंट ऑफ बेलमेटल आर्टिजन प्रोडक्शन प्रोसेस’ पर एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इस मौके पर बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। आरंभ में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले का प्रगति प्रतिवेदन का वाचन किया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव के मुख्यमार्ग से जिला न्यायालय तक रोड शो किया।मुख्यमंत्री ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन, हितग्राहियों को बांटे चेक, सामग्री व उपकरण
इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्य कार्यक्रम स्थल में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्री, उपकरण एवं चेक वितरित किया।

जिसके तहत राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 05 लखपति दीदीयों को पुरस्कृत किया गया और हितग्राहियों को बैंक लिंकेज चेक प्रदान किया। हस्तशिल्प विभाग के स्टॉल में राष्ट्रीय बांस मिशन योजना अंतर्गत 04 शिल्पकार को बांस शिल्प औजार वितरण किया गया। कृषि विभाग के स्टॉल में श्री अगनूराम, श्री रामधार नेताम और श्रीमती नथली बाई को 45 लाख के ट्रैक्टर वितरण, 05 हितग्राहियों को पावर विंडर, 07 किसानों को विद्युत पंप, 05 को उड़ावनी पंखा और 02 हितग्राहियों को मिनी राइस मिल के लिए राशि दी गई। इसी तरह मछली पालन विभाग में 10 मत्स्य पालकों को आईस बॉक्स का वितरण और 03 मछुआ सहकारी समिति  को नवीन सहकारी समिति पंजीयन प्रमाण पत्र का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण, मुख्यमंत्री बाल उदय योजना अंतर्गत सात-सात हजार रूपए के मान से चेक वितरण किया गया। साथ ही 10 ग्रामीणों को वनाधिकार पत्रक वितरण किया गया और ग्राम पंचायत बड़े राजपुर को सामुदायिक वनाधिकार पत्रक प्रदाय किया गया। इसके अलावा मछली पालन विभाग कोण्डागांव मत्स्य पालकों को आईस बॉक्स का वितरण, 08 तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि 19.75 करोड़ रूपये, किसान वृक्ष मित्र योजना अंतर्गत 17 हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि 1.16 करोड़ रुपए चेक का वितरण, वन प्रबंधन चिपावण्ड को समिति लांभाश राशि का चेक वितरण राशि 4.13 करोड़ रुपए और वनमण्डल केशकाल के 03 वन प्रबंधन समिति को 28.65 लाख रुपए का चेक वितरित किया गया। 
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम सहित जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

सोत्र-prokgn

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement