Ghansyam Sharma / Sat, Oct 25, 2025 / Post views : 220
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गांडा समाज के प्रदेश स्तरीय बूढ़ादेव महोत्सव 2025 की तैयारी को लेकर समाज के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लता उसेंडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा एवं विधायक कोंडागांव के माध्यम से समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर कार्यक्रम हेतु समय मांगा।
यह आयोजन पूर्व निर्धारित 16 अक्टूबर को होना था, परंतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया था। पुनः समय मांगने के बाद अब यह कार्यक्रम आगामी 17 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।
बूढ़ादेव महोत्सव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य गांडा समाज की रूढ़िप्रथा, परंपरा, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण के साथ-साथ प्रकृति पूजक समाज द्वारा प्रकृति देवता बूढ़ादेव की आराधना कर समस्त सृष्टि की अमन-चैन और सुख-शांति की कामना करना है।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदीप कुलदीप, अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया सर्व गांडा समाज छत्तीसगढ़, सुशील दर्रा, अध्यक्ष अंदकुरी गांडा समाज समन्वय समिति, ओम प्रकाश मांडवी, वीरेंद्र बघेल, जिलाध्यक्ष युवा सह प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. किरण बघेल, रोशन बघेल, मोहनसिंह गंधर्व, डी.एस. नाग, संतोष चौहान, विक्रम सरित, दिलीप कोर्राम, डीलेंद्र पोयाम, आशमति पोयाम, पिंकी कोर्राम, रितु बघेल तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन