Ghansyam Sharma / Mon, Dec 19, 2022 / Post views : 168
कोंडागांव । पत्रिका लुक
जिला मुख्यालय से लगभग 10km की दूरी पर ग्राम-कारसिंग में बालक आश्रम संचालित है। आश्रम में अध्ययनरत बच्चे विभागीय उदासीनता के चलते मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे पर जिम्मेदार अनजान है।बच्चे परेशान है पर किसी से कह नही पाते, उन्हें डर है शिकायत करने पर कहीं उन्हें आश्रम से निकाला न जाए,बच्चों के मुताबिक सप्ताह भर से बोरवेल खराब होने के कारण शौचालय में पानी की व्यवस्था नही है
, 6-7वर्ष के बच्चों को बाल्टी लेकर शौचालय जाने की मजबूरी है,शौचालय के दरवाजे टूट-फूट हो चुकी है। वहीं भवन के छत में लगी टिन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जहां से ओस की बूंदे बारिश की तरह कमरों में समा जाती है, कड़कती ठंड में ओस की बूंदे गिरने से बच्चे परेशान हैं,
बच्चों का कहना है ओंस के कारण कंबल तक गिला हो जाता है।अभी हाल में नए अधीक्षक सोनकर की छात्रावास में पदस्थापना हुई है,अधीक्षक बदलने के बाद भी हमारी समस्या का समाधान नहीं हो रहा,बच्चों का यह भी कहना है कभी-कभार आते है, बालक आश्रम रात्रि में चतुर्थवर्ग कर्मचारियो के भरोसे होता है।वही आश्रम अधीक्षक सोनकर हाल में पदस्थ होने के चलते समस्याओं से अनजान होने की बात कह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन