Ghansyam Sharma / Fri, Jan 19, 2024 / Post views : 163
लगातार जिले के विद्यालयों में हो रही है घटनाएं
मौत के बाद जांच में लेटलतीफी का कारण समझ से परे
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
लगभग दो महीने पहले ग्राम तीतना सड़क पारा प्राथमिक विद्यालय के कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले राहुल उम्र 8 वर्ष की स्कूल के दौरान मौत हुई। मौत के बाद परिजनों ने घटना की विभागीय अधिकारियों ,पुलिस में शिकायत भी की है, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी किसी तरह की कार्यवाही नहीं होने से मामले को दबाने का आरोप भी परिजन लगा रहे। विधायक में 86 बच्चे अध्यनरत है,और 5 शिक्षकों में से,घटना के दिन प्रधान पाठक प्रेम लाल साहू, संतू राम नेताम,राजा राम मरकाम कार्यरत रहे। पिता रामसिंग सोरी ने बताया राहुल मेरा इकलौता बेटा था, दिनांक 17 नवम्बर 2023 को सुबह 10 बजे ग्राम तितना स्थित स्कूल जाने के लिए गांव के अन्य बच्चो के साथ घर से निकला था ,मै बैल चराने ले गया था,दोपहर में गांव का एक व्यक्ति मुझे आकर बताया कि आपका बेटा राहुल बेहोश हुआ है,मै उसी हालत में दौड़कर स्कूल पहुंचा,तब तक स्कूल वाले मेरे बेटे को अस्पताल लेकर गए थे। मेरे भाई के साथ हम लुभा अस्पताल पहुंचे,अस्पताल में जैसे ही पहुंचे शिक्षक ने स्कूल के पास बन रहे घर के डी पी सी से कूदकर मौत होने की बात बताई।
पिता का आरोप लकदी के गोला से दबाकर हुई मौत
पिता का आरोप है उसके बेटे की मौत कूदने से नहीं लकड़ी गोला से दबकर हुई है। स्कूल से कुछ ही दूरी पर गाव का श्रीराम नामक व्यक्ति डी पी सी लेवल तक घर बना चुका है, उसमे मिट्टी भरने जे सी बी वाहन को बुलाया था, दोपहर को उसे देखने पहुंचे स्कूली बच्चे डी पी सी में खड़े होकर देख रहे थे,उसी दौरान बरसात के समय नीव किनारे छुपाकर रखे गए साल गोला को मिट्टी भरने से पहले बाप - बेटे हटाने लगे,उस लकड़ी की चपेट में राहुल आ गया,और लकड़ी गिरने से राहुल को गंभीर चोट लगी,मुंह और नाक कान से खून बहने लगा, जिसके बाद राहुल को शिक्षक प्रेम लाल साहू गांव के दूसरे व्यक्ति के साथ अस्पताल लेकर गए।
प्रधान पाठक प्रेम लाल साहू के अनुसार
प्रेम लाल साहू प्रधान पाठक ने बताया डेढ़ बजे की घटना है, खाना खाने के बाद बच्चे खेल रहे थे। मै खाना खा रहा था,उसी समय बलिराम फोन पर बताया राहुल गिर गया है ,मै भागकर घटना स्थल में पहुंचा और खून से लथपथ बच्चा को साला समिति अध्यक्ष के साथ बाइक में लेकर अस्पताल गया जहां डॉक्टर ने मृत की पुष्टि की।
डॉ. भौमिक वारकर के अनुसार
डॉक्टर भौमिक वारकर मेडिकल ऑफिसर ने सिर में अंदरूनी गंभीर चोट लगने को मौत का कारण बताया।
थाना प्रभारी विनोद साहू ने बताया
विनोद साहू थाना प्रभारी माकड़ी ने स्कूली बच्चे राहुल के की मौत के मामले की जांच जारी रहने की बात कही।
राजू राम साहू,खंड शिक्षा अधिकारी माकड़ी विभागीय जांच प्रतिवेदन के आधार पर विद्यालय में कार्यरत तीनों शिक्षकों को निलंबित कर जांच कार्रवाई की अनुशंसा हेतु उच्च कार्यालय को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन