Ghansyam Sharma / Sun, Aug 14, 2022 / Post views : 177
देशप्रेम की जुनून के साथ स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए युवा-जनप्रतिनिधी व नागरिक
कोंडागांव पत्रिका लुक।
आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को जिला मुख्यालय कोण्डागांव में जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता को अक्षुण रखने स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। नगर के फाॅरेस्ट नाका तिराहा से जय स्तंभ चैक तक लगाई गई दौड़ में विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, कलेक्टर दीपक सोनी और एस.पी.दिव्यांग पटेल सहित नगर के युवा, जनप्रतिनिधियों और नागरिकगणों ने बारिश के बावजूद स्वतंत्रता दौड़ में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। विधायक मोहन मरकाम ने नागरिकों को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि हमें स्वतंत्रता दिलाने वाले शहीदों के योगदान को स्मरण कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सदभावना को अक्षुण बनाये रखना, हम सबका कर्तव्य है। 
देशभक्ति की भावना और जुनून के साथ स्वतंत्रता दौड़ में शामिल नागरिकों और युवाओं को बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करना और लोगों को जागरूक करना है। स्वतंत्रता दौड़ में स्वस्फूर्त होकर शामिल होने वाले सभी लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी। इस मौके पर कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी नागरिकों का आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि बारिश के बावजूद स्वतंत्रता दौड़ में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, यह देशभक्ति और सदभावना को रेखांकित करता है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हमर तिरंगा अभियान में व्यापक सहभागिता निभाने की अपील करते हुए जिलेवासियों को अपने घरों में सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने को आग्रह किया। वहीं सभी स्कूल, शैक्षणिक संस्थाओं, कार्यालयों में ध्वजारोहण करने के लिए पहल किये जाने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
सूत्र-जिला जनसंपर्क प्रेसनोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन