Ghansyam Sharma / Thu, Nov 6, 2025 / Post views : 181
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
बस्तर की लाइफलाइन कही जाने वाली एनएच-30 की बदहाल स्थिति से आक्रोशित नगरवासियों ने आज 6 नवम्बर को नगर बंद रखा। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे और उड़ती
धूल से दुर्घटनाएं व बीमारियां बढ़ रही हैं। बंद के दौरान बाजार पूरी तरह बंद रहे और पुलिस बल तैनात रहा। नागरिकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। लोगों ने कहा कि एनएच-30 अब मौत का रास्ता बन चुकी है, इसलिए तत्काल सड़क निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन