Ghansyam Sharma / Mon, May 12, 2025 / Post views : 162
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रयास बालक व कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 20 अप्रैल 2025 को आयोजित प्राक्चयन परीक्षा के मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर दर्शित किये गये हैं। उक्त संबंध में दावा आपत्ति 15 मई 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं। कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दावा आपति आवेदक को जिले के कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोण्डागांव के कक्ष क्रमांक 69 में स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति के पक्ष में दस्तावेज (प्रमाण) सहित जमा करना होगा। बिना प्रमाण के दावा-आपति को पूर्णत अमान्य किया जाएगा। प्राप्त दावा-आपत्ति के परीक्षण पश्चात् विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दावा आपत्ति के संबंध में विषय विशेषज्ञों का निर्णय ही अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। डाक द्वारा दावा-आपति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सोत्रprokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन