Ghansyam Sharma / Mon, Dec 25, 2023 / Post views : 169
कोण्डागांव। पत्रिका
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और कोंडागांव जिले में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। जिला मुख्यालय कोंडागांव स्थित अंबेडकर चौक में विधायक सुश्री लता उसेंडी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के तैलचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी के साथ ही नगर पालिका उपाध्यक्ष, जसकेतु उसेंडी, नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष सतीश सोनी, पार्षद तेज देवांगन, ललित देवांगन, सोनामणि पोयाम, लक्ष्मी ध्रुव, संगीता चक्रधारी, स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया।
सूत्र-pro kgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन