Ghansyam Sharma / Sun, Apr 3, 2022 / Post views : 148
कोंडागांव पत्रिका लुक। (बिरज नाग)।
जिला अस्पताल परिसर में रविवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अस्पताल परिसर के आसपास फैली पालिथीन पेपर घास आदि कचरो की सफाई करने के साथ ही अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व उनके परिजनों को अस्पताल के आसपास गंदगी न फैलाने व स्वच्छता के नियमो का पालन करने की समझाइश दी।

इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी विजय पांडे, जिला संयोजक रिया तिवारी, पूर्व सैनिक परिषद कोंडागांव अध्यक्ष, संरक्षक व पार्षद तरुण गोलछा, ब्रांड एम्बेसडर सुब्रत साहा, सुरज कुमार यादव, उमेश साहू, यशवंत गौतम, टंकेश्वर पानीग्राही, मनीशंकर देवांगन,बसंत साहू, शांति फाउंडेशन अध्यक्ष यतीन्द्र सलाम, पुनर्वास केंद्र के मरीज और नगरपालिका के कर्मचारी सहित स्वच्छता दीदीया शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन