Ghansyam Sharma / Tue, Jul 5, 2022 / Post views : 184
कोंडागांव पत्रिका लुक।
जिला कोंडागांव के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला काकड़ाबेड़ा स्कूल प्रांगण में संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ सभी अतिथियों का स्वागत के साथ संकुल समन्वयक सुरेश देवांगन द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं ग्राम सरपंच सुश्री सूरज नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा शिक्षा के महत्व एवं बच्चों की नियमित शिक्षा के लिए पालको की सर्वप्रथम जिम्मेदारी बनती है । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामसाय मरकाम के द्वारा एक शिक्षाप्रद कहानी के माध्यम माध्यम से शिक्षा के महत्व को समझाया गया। बलदेव मरकाम पूर्व जनपद सदस्य ने अपने उद्बोधन में शिक्षा में किस प्रकार बेहतर बनाती है बतलाया। चंद्रेश चतुर्वेदी संकुल प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में शिक्षा जीवन का मूल आधार है इस पर छोटी-छोटी नैतिक बातों के माध्यम से प्रेरित किया गया शिक्षक हीरालाल चुरेंद्र और नीरज ठाकुर द्वारा कार्यक्रम एवम मंच संचालन किया गया संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में सायबो पोयम उपसरपंच लुदरू यादव विशेष अतिथि चंद्रेश चतुर्वेदी कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक मेश्राम सुखराम बुधरू जितेंद्र वर्मा सीएस निजी विशिष्ट अतिथि एवं गांव के गणमान्य नागरिक साथ ही संकुल केंद्र चिपावंड के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे उक्त कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार अभिनंदन एवम कार्यक्रम समापन की घोषणा संस्था के शिक्षक डीक्लेश पटेल एवं जुजेष्ठिर साहू के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन