Ghansyam Sharma / Mon, May 4, 2026 / Post views : 40
रायपुर। पत्रिका लुक
विष्णुदेव साय ने पांच राज्यों में चल रही मतगणना के रुझानों को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों से आ रहे शुरुआती रुझान जनता के स्पष्ट जनादेश की ओर इशारा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता को टीएमसी की निरंकुश सरकार से मुक्ति मिलेगी और बदलाव की दिशा में सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं। वहीं असम में भारतीय जनता पार्टी की निश्चित वापसी होने का दावा भी उन्होंने किया।
सीएम साय ने आगे कहा कि देश की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन दे रही है, जिसके चलते कई राज्यों में भाजपा के पक्ष में माहौल बनता नजर आ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन