Ghansyam Sharma / Thu, Mar 20, 2025 / Post views : 203
खड़े-खड़े कबाड़ हो रहे वाहन, देखने वाला कोई नहीं.. भगवान भरोसे हैं विभाग…
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर में रखे खराब वाहनों में गुरुवार दिन को अचानक आग लग गई।आगजनी में दो एंबुलेंस पूरी तरह जल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक सीएमएचओ कार्यालय परिसर से धुआं उठने लगा, आग की तेज लफ्टे उठते देख दमकल विभाग को फोन पर सूचना दिए।देखते ही देखते परिसर में खड़ी खराब वाहाने धू - धू कर जलने लगी,मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया,तब तक दो वाहाने पूरी तरह जल चुकी थी। परिसर में खड़ी अन्य वाहने आगजनी की चपेट में आने से बच गई।आगजनी की वजह सामने नहीं आया था।स्थानीय
लोगों का दावा है कार्यालय परिसर में पिछले कुछ वर्षों से खराब वाहाने खड़ी की गई है।देखरेख के अभाव में वाहनों के चारों ओर घास फूस और झाड़ियां उग चुकी थी।कार्यालय में 12 खराब वाहाने वर्षों से खड़ी है। बीते मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में आगजनी हुई थी।घटना के बाद डीसीएच के जिम्मेदार अधिकारियों ने आगजनी की पुष्टि की थी। उसके ठीक दो दिनों बाद गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर में आगजनी की घटना के बाद लोगों का आरोप है कही अधिकारी साक्ष्य छुपाने आग तो नहीं लगवा रहे। कहा जा रहा हाल में चल रहे विधान सभा सत्र के दौरान स्थानीय विधायक लता उसेंडी ने सीएमएचओ कार्यालय कोंडागांव में हुए अनियमितताओं के मामलो को प्रमुखता से उठाया था।आगजनी की घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोंडागांव डा.आर के सिंह का पक्ष जानने उनके मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क करने की कोशिश करने पर उन्होंने फोन का जवाब देना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन