Ghansyam Sharma / Thu, Mar 19, 2026 / Post views : 232
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के साथ बुधवार को फरसगांव क्षेत्र का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शासकीय महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन ग्रंथालय भवन का जायजा लिया और संबंधित एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। यहां भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को बच्चों एवं उनकी माताओं के लिए पोषणयुक्त आहार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय का भी अवलोकन कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने निर्माणाधीन पासंगी पुल का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति पर असंतोष जताते हुए संबंधित एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम, तहसीलदार जय नाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन