Ghansyam Sharma / Fri, Jan 19, 2024 / Post views : 182
ड्यूटी पर अनुपस्थित दो कर्मचारियों को किया निलंबित
अवैध धान परिवहन को रोकने करें सघन जांच- कलेक्टर
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
गुरुवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं एसपी वाय अक्षय कुमार द्वारा आधी रात को उड़ीसा राज्य की अंतर्राज्यीय सीमा पर बने जिले के फ़रसापदर बेलोंडी, मिरमिण्डा और एरला चेकपोस्टों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी चेक पोस्टों पर ड्यूटी रोस्टर का निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा कर्मचारियों को लगातार सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध वाहन को जांच के उपरांत ही जिले के भीतर प्रवेश के अनुमति देने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध धान के परिवहन को रोकने हेतु सभी वाहनों के सघन जांच करने हेतु सभी अधिकारियों को कहा। इस अवसर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को 24 घंटे चेक पोस्टों पर निगरानी रखने एवं समय पर ड्यूटी में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। फरसापदर में कर्मचारियों द्वारा सतत निगरानी के संबंध में जानकारी देने पर कलेक्टर द्वारा उनका प्रोत्साहन किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बेलोंडी मोड़ स्थित चेक पोस्ट पर आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए ग्राम पंचायत उमरगांव के सचिव मनिराम नेताम एवं ग्राम पंचायत अनतपुर के सचिव आसमन यादव को निलंबित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सोत्रprokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन