Ghansyam Sharma / Mon, Jul 14, 2025 / Post views : 186
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार ने सोमवार को जिला कार्यालय परिसर स्थित लक्ष्य कोचिंग केंद्र में संचालित पालना केंद्र का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पालना केंद्र में उपस्थित बच्चों की संख्या, उनकी देखभाल, स्वच्छता, पोषण एवं मनोरंजन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
अधिकारियों ने बच्चों के लिए उपलब्ध खेल सामग्री, शैक्षणिक गतिविधियाँ एवं देखरेख की सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों की भलाई सुनिश्चित करने हेतु कार्यरत कर्मचारियों से संवाद कर केंद्र की आवश्यकताओं एवं चुनौतियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पालना केंद्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे उन्हें एक सुरक्षित, प्रेरक एवं संवेदनशील वातावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है ताकि बच्चों की देखभाल में कोई कमी न रह जाए।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं पालना केंद्र की देखरेख कर रहीं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन