Ghansyam Sharma / Wed, Apr 17, 2024 / Post views : 180
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
लोकसभा निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए 19 अप्रैल को बस्तर संसदीय क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिए प्रचार-प्रसार की अवधि समाप्त होने के उपरांत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के नेतृत्व में कोण्डागांव जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाली गई। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाली गई फ्लैग मार्च कोण्डागांव थाना परिसर से प्रारंभ होकर पुराना विश्राम गृह, बस स्टैण्ड, गांधी चौक, जय स्तम्भ चौक एवं शहर के मुख्यमार्ग से होते हुए वापस थाना परिसर पर पहुंच कर खत्म हुई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए कोण्डागांव नगर में आज फ्लैग मार्च निकाली गई है साथ ही लोगों को जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने सभी मतदाताओं को भी आगे आ कर मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया।
sotraprokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन